नए प्रोजैक्ट के साथ वापसी करेंगी अनुष्का शर्मा

जैसा कि सभी को पता है कि अनुष्का की फिल्म ‘ज़ीरो’ को रिलीज़ हुए छ: महीने से अधिक का समय हो चुका है। लेकिन अब तक उन्होंने अपने किसी नए प्रोजैक्ट के बारे में बात नहीं की। लेकिन सूत्रों की मानें तो जल्द ही वह अपने नए प्रोजैक्ट के साथ इंडस्ट्री में वापसी करेंगी। जिसमें वह एक पुलिस वाली का किरदार निभाएंगी। अनुष्का की आने वाली फिल्म एक मजबूत सब्जैक्ट पर आधारित होगी, जिसमें वह बिल्कुल एक नए लुक के साथ सामने आएंगी। अनुष्का ने भी इस रोल के लिए तैयारी शुरू कर दी है। अनुष्का की अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश अब पूरी हो चुकी है। इस बीच अनुष्का बतौर प्रोड्यूसर भी अपने कई प्रोजैक्ट देख रही हैं। पिछले तीन वर्षों से वह फैशन की दुनिया में काम भी कर रही हैं। अनुष्का ने प्रोड्यूसर के तौर पर कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। जल्द ही अनुष्का नए अवतार में टी.वी. पर वापसी करेंगी। देखना यह है कि क्या अनुष्का को पहले जैसी प्रशंसा और दर्शकों का प्यार मिल सकेगा। अनुष्का आए दिन सोशल मीडिया पर विराट के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं या फिर वह विराट के मैच में उसका हौसला बढ़ाने पहुंचती हैं।