अनुष्का शर्मा टीचर के किरदार में दिखाई देंगी

बहुत लम्बे समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री से गायब अनुष्का शर्मा अब एक बार फिर ग्लैमर्स किरदार में दर्शकों के रू-ब-रू होंगी। सूत्रों के अनुसार अनुष्का फराह खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ के रीमेक में दिखाई देंगी। अनुष्का के साथ ऋतिक रोशन होंगे। इस रीमेक में अनुष्का एक टीचर का किरदार निभाएगी। अनुष्का के अनुसार वह जल्द ही वेब सीरीज़ का हिस्सा भी होंगी। ऋतिक के साथ उनके काम करने का पहले कोई अनुभव नहीं है। पहली बार वह उनके साथ स्क्रीन शेयर करेगी, जिसको लेकर वह काफी उत्साहित भी हैं। साथ उनके लिए इस किरदार को निभाना थोड़ा मुश्किल भी है। क्योंकि पहले वाली फिल्म में हेमा जी थी, उन्होंने काफी अच्छा काम भी किया। अनुष्का की पूरी कोशिश है कि वह अपने रीमेक के किरदार को अच्छे से निभाएंगी। जल्द ही वह (अनुष्का) अर्जुन कपूर के साथ उनकी को-होस्ट होंगी। अपनी आने वाली फिल्म के बारे में अनुष्का काफी उत्साहित है। आए दिन अनुष्का सोशल साइट्स पर भी विराट कोहली के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है। जहां तक अनुष्का के इंडस्ट्री से गायब होने वाले प्रश्न हैं तो अनुष्का इसके जवाब में कहती है कि वह कहीं गायब नहीं हुई, बस थोड़ी रेस्ट कर रही है। थोड़ा ब्रेक भी ज़रूरी है ज़िंदगी में।