वापस दिल्ली रवाना हुए राहुल और प्रियंका गांधी

लखनऊ, 24 दिसंबर - नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों के साथ मुलाकात करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मेरठ रवाना हुए थे। इस दौरान पुलिस ने उनको कानून व्यवस्था का हवाला देते बार्डर पर ही रोक लिया और मेरठ में घुसने नहीं दिया। इसके बाद दोनों नेता अब वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।