पैरामैंटा अदालत ने विजय कुमार को दोषी ठहराया

सिडनी, 31 जनवरी (हरकीरत सिंह संधर): पैरामैंटा अदालत ने 41 वर्षीय विजय कुमार को खतरनाक व लापरवाही से गाड़ी चलाने व महिला को गाड़ी से टक्कर मारने का दोषी माना है। यह घटना 4 दिसम्बर की है जब विजय अपनी होंडा सिवक कार में सुबह 8 बजे विक्टोरिया रोड पर जा रहा था। इस अवसर पर उसने अचानक कार पीछे की तो एक महिला उसकी कार की चपेट में आ गई। महिला का सिर फुटपाथ पर टकराया। वैस्टमीड अस्पताल में उक्त महिला की मौत हो गई। यह 54 वर्षीय महिला मैरीअन बरटस एक प्रसिद्ध क्रिकेटर निक बरटस की मां थी। 2 बच्चों के पिता विजय कुमार को अदालत में दोषी पाया गया और उसे सज़ा 19 फरवरी को सुनाई जाएगी।