चंडीगढ़: सेक्टर 56 में गटर से मिला नवजात का शव 

चंडीगढ़, 5 फरवरी - (गुरप्रीत सिंह जागोवाल) - चंडीगढ़ के 56 सेक्टर में एक नवजात बच्चे का शव मिला है। बताया जा रहा है कि शव एक गटर में पड़ा था, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी है।