प्रियंका गांधी वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचीं

वाराणसी, 09 फरवरी - राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बनारस पहुंच गईं हैं। वह संत रविदास के प्रकाशोत्सव पर सीर गोवर्धनपुर में स्थित मंदिर में दर्शन पूजन करेंगी। इस दौराव प्रियंका गांधी आयोजित समारोह में शामिल होंगी। प्रियंका दोपहर 12:10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंची, यहां से वह सीधे सीर के लिए रवाना हो गईं। संत रविदास के मंदिर में मत्था टेकने के बाद वह मुख्य समारोह में शिरकत करेंगी। संत निरंजन दास से मुलाकात करने के बाद वह लंगर भी छकेंगी।