जापान में रोके गए क्रूज के दो भारतीय सदस्यों में कोरोना वायरस की पुष्टि

टोक्यो,12 फरवरी - जापान में कोरोना वायरस के संक्रमण के संदेह में रोक कर रखे गए क्रूज डायमंड प्रिंसेस के चालक दल के दो भारतीय सदस्यों में कोरोनो वायरस की पुष्टि हुई है। अब तक जहाज पर सवार 174 लोगों के टेस्ट पॉजीटिव आए हैं। क्रूज पर सवार लोगों के संक्रमित होने के कारण इसे 19 फरवरी तक जापान के योकोहामा के तट से किनारे अलग-थलग कर रखा गया है।