सुजानपुर के चार और कोरोना योद्धा ठीक होकर घर आए    

                                                     

*सुजानपुर के कुल 9 मरीज हुए ठीक              

सुजानपुर, 26 अप्रैल (विनोद) रविवार को सुजानपुर के कोरोना पॉजिटिव 4 और मरीज ठीक होकर घर वापस आए, जिसके चलते अब सुजानपुर में कोरोना मरीजों के ठीक होने की संख्या 9 हो गई है, जैसे ही सुजानपुर के 4 योद्धा कोरोना जैसी बीमारी को हराकर ठीक होकर सुजानपुर आए तो वहां पर गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया I