महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे निर्विरोध चुने जाएंगे विधान परिषद सदस्य

 

नई दिल्ली,10 मई -महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे निर्विरोध विधान परिषद सदस्य चुने जाएंगे। कांग्रेस ने अपना एक उम्मीदवार हटाने का ऐलान किया है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोराट ने यह जानकारी दी। कांग्रेस ने रविवार को घोषणा की कि उसने 21 मई को महाराष्ट्र विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव में दो में से एक उम्मीदवार का नाम वापस ले लिया है, इसके साथ ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का विधान परिषद का सदस्य चुना जाना तय हो गया है।