बहबल कलां गोलीकांड : सुहेल सिंह बराड़ को 21 जून तक पुलिस रिमांड पर भेजा 

फरीदकोट, 17 जून - (जसवंत सिंह पुरबा) - बहबल लां गोलीकांड में मंगलवार शाम विशेष जांच टीम द्वारा काबू किये गए सुहेल सिंह बराड़ को आज ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पुलिस को विशेष जांच टीम की बिनती पर सुहेल बराड़ को 21 जून 2020 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।