कांग्रेसी नेता के लड़के ने नौजवान को मारी गोलियां

एसएएस नगर,18 जून - (जसबीर सिंह जस्सी) - मोहाली के एक कांग्रेसी नेता के लड़के द्वारा गांव स्याऊ के नंबरदार के लड़के को गोलियां मारकर गंभीर घायल कर देने का मामला सामने आया है। हैरानी वाली बात तो यह है कि थाना सोहाना के प्रमुख दलजीत सिंह गिल द्वारा तीन दिन बाद भी मामला नहीं दर्ज किया गया। जिसके बाद इस मामले की जानकारी जिला पुलिस प्रमुख कुलदीप सिंह चाहल को दी गई। इस संबंधी जिला पुलिस प्रमुख कुलदीप सिंह चाहल को जब जानकारी मिली तो उनके हस्तक्षेप के बाद थाना सोहाना की पुलिस हरकत में आई। घायल नौजवान की पहचान जगदीप सिंह (22) निवासी गांव स्याऊ के रूप में हुई है। जगदीप सिंह इस समय सेक्टर -32 चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती है और डॉक्टरों द्वारा उसकी छाती से गोली का खोल भी निकाल दिया गया है। जिला पुलिस प्रमुख के आदेश पर थाना सोहाना में दविन्दर सिंह दमनी के विरुद्ध धारा -307, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।