फिल्म निर्माता हरीश शाह का निधन

मुंबई, 07 जुलाई - (इन्दरमोहन पन्नू) - फिल्म निर्माता हरीश शाह का का आज निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। वह कैंसर से पीड़ित थे। उनका निधन आज सुबह 6 बजे उनके आवास पर हुआ। वह एक समय बड़े निर्माता थे। उन्होंने काला सोना, मेरे जीवन साथी, धन दौलत, ज़लज़ला, जाल-द ट्रैप, होटल, राम तेरे किने नाम आदि का निर्माण किया था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उनके निर्माता भाई विनोद शाह के अनुसार आज उनका अंतिम संस्कार दोपहर 1 बजे पवन हंस श्मशान में होगा।