शिक्षा है लड़कियों का अधिकार

शिक्षा लड़कियों का अधिकार है। एक नारी का सबसे बड़ा हथियार व ताकत शिक्षा ही है, जोकि एक महिला को इसके असली मुकाम तक पहुंचा सकता है। शिक्षा महिला के लिए ज़रिया है जो समाज का सामना करने की उसकी ताकत को बढ़ाता है। शिक्षा हर लड़की के जीवन का भाग होना ज़रूरी हो गया है ताकि खुद को किसी के मोहताज न  हो सके। आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़ सके। विशेष कर भारत में लड़कियों को शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ानी होगी। आम महिला भी हर क्षेत्र में अपना नाम कमा रही है। महिला भी पुरुषों से कम नहीं है। यह एहसास महिला को होना चाहिए। यदि महिला शिक्षित होती है तो उससे पूरा समाज शिक्षित होता है, इसलिए यह ज़रूरी है कि लड़कियों की शिक्षा की ओर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि वह आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में अपना बनता स्थान पा सकें।

—डा. सुभाष पुरी ‘राही’