चीन से भारत के लिए रवाना हुए 233 भारतीय

नई दिल्ली, 06 अगस्त - वंदे भारत मिशन के तहत आज 233 भारतीय नागरिक चीन से भारत के लिए रवाना हुए। इनमें ज्यादातर छात्र-छात्राएं हैं। ये सभी नागरिक आज दोपहर गुआंगजौ-दिल्ली विशेष उड़ान से भारत के लिए रवाना हुए हैं।