हरियाणा: हिसार के होटल में थाईलैंड की दो महिलाओं से दुष्कर्म 

हरियाणा, 10 अगस्त - हरियाणा के हिसार में 7 अगस्त को एक होटल में थाईलैंड की दो महिलाओं के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया गया। पुलिस का कहना है, "एक होटल प्रबंधक सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।"