पठानकोट: अज्ञात हमलावरों द्वारा किये गए हमले में घायल एक और व्यक्ति ने तोड़ा दम

माधोपुर, 01 सितम्बर - (नरेश महरा) - जिला पठानकोट के अधीन पड़ते गांव थरियाल में बीते दिन कुछ अज्ञात हमलावर द्वारा तेजधार हथियारों के साथ रात को सोए हुए एक परिवार पर हमला करके 5 सदस्यों को बुरी तरह से घायल कर दिया था। इस हमले में घर के प्रमुख अशोक कुमार की मौत हो गई थी और बाकी चार सदस्यों बुरी तरह से घायल थे, जिनका पठानकोट के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। अब इस हमले में घायल हुए मृतक अशोक कुमार के बड़े पुत्र कौशल कुमार की भी बीती रात मौत हो जाने की खबर प्राप्त हुई है, जिसका शव  सिविल अस्पताल पठानकोट में मुर्दा घर में रखा गया है। इस बात की पुष्टि एसएमओ भूपिन्दर सिंह पठानकोट ने की है।