रकुल संग नज़र आएंगे अर्जुन कपूर

अभिनेता अर्जुन कपूर भी लंबे समय बाद शूटिंग करने को तैयार हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर बताया है कि वे शूटिंग करने के लिए उत्साहित हैं। अर्जुन इस समय फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का नाम तो अभी नहीं बताया गया है । फिल्म में अर्जुन संग रकुल प्रीत, नीना गुप्ता नजर आने वाली हैं। फिल्म के निर्माताओं में जॉन अब्राहम का नाम भी जुड़ा हुआ है। फिल्म के सेट से एक फोटो शेयर करते हुए अर्जुन लिखते हैं। लंबे समय बाद फिर सेट पर आकर बहुत खुश हूं। मैं निखिल, मधू, भूषण और जॉन का शुक्रिया अदा करता हूं जिनकी वजह से फिल्म शूटिंग फिर शुरू हो पाई है। अर्जुन इससे पहले सैफ  की पत्नी करीना कपूर खान के साथ 2016 की हिट फिल्म ‘की एंड का’ में काम कर चुके हैं।  उन्होंने बताया था कि फिल्म में सैफ  अली खान, अली फजल और फातिम सना शेख होंगे, लेकिन अब अली फजल को रिप्लेस कर दिया गया है और उनका ये किरदार अर्जुन कपूर को दिया गया है। खबरों की मानें तो इस फिल्म में अर्जुन कपूर और सैफ अली खान भूतों को पकड़ने वाली जोड़ी होगी।  आखिरी बार अर्जुन कपूर को फिल्म ‘पानीपत’ में देखा गया था, जिसमें एक्टर ने उम्दा काम किया था। बॉलीवुड निर्देशक मोहित सूरी और प्रोड्यूसर एकता कपूर इन दिनों फिल्म ‘एक विलेन’ का दूसरा पार्ट ‘ एक विलेन 2’ की तैयारी में हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका हैं।  फिल्म में अर्जुन कपूर की भी नज़र आएंगे।