मैं पुष्टि करता हूं कि भारत ग्लोब्ल सिक्यॉरिटी आर्किटेक्चर के लिए प्रतिबद्ध: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह


नई दिल्ली, 04 सितंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (SCO,CTSO, CIS के रक्षा मंत्रियों की बैठक में) ने कहाकि  मैं पुष्टि करता हूं कि भारत ग्लोब्ल सिक्यॉरिटी आर्किटेक्चर के लिए प्रतिबद्ध है, जो कि खुला हुआ, पारदर्शी, समावेशी, नियमों पर आधारित और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करेगा  ।चीन के साथ उत्तर और उत्तरपूर्व सीमा पर कायम सैन्य टकराव के बीच भारत के रक्षामंत्री  ने मॉस्को में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने चीन को इशारों में कड़ा संदेश दिया है। सिंह ने साफ कहा है कि क्षेत्रीय स्थिरता शांति के लिए आक्रामक तेवर को खत्म करना जरूरी है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भारत आतंकवाद की निंदा करता है और उन लोगों की भी जो इसका समर्थन करते हैं।