रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संगरौली में चुनावी रैली को किया संबोधित 

संगरौली, 6 अप्रैल - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश के संगरौली में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा "एक राष्ट्र, एक चुनाव' से देश मजबूत होगा। जनता अपने वोट का बेहतर इस्तेमाल कर सकेगी। खरीद-फरोख्त रोकने का भी यही उपाय है। देश में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' होना चाहिए।"