खमाणों के गांव भांबरी की डेयरी के 16 कर्मी निकले कोरोना पॉजिटिव 

खमाणों,14 सितंबर -  (मनमोहन सिंह कलेर) - जिला फतेहगढ़ साहिब की तहसील खमाणों के गांव भांबरी में स्थित एक डेयरी में काम करने वाले 16 कर्मी कोरोना जांच दौरान पॉजिटिव निकले हैं,जिनमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी खमाणों डॉ. हरभजन राम ने बताया कि उक्त की रिपोर्ट रात को आई है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव निकले व्यक्तियों में 8 मूल रूप में उतर प्रदेश राज्य के साथ संबंधित हैं, जो अब खमाणों में रह रहे हैं। इसके इलावा 2 पुरुष - जिनमें एक हिमाचल प्रदेश और दूसरा हरियाणा का रहने वाला है, भी पॉजिटिव पाए गए हैं और यह भी अब खमाणों में रह रहे हैं। इस तरह गांव बदेश खुर्द, घरवाली कलां के भी दो पुरुष पॉजिटिव हैं। इनके इलावा गांव भांबरी की 3 महिलाएं और एक खमाणों की अन्य महिला भी पॉजिटिव हैं। उन्होंने बताया कि इन लोगों को जरूरी स्थानों पर एकांतवास किया गया है।