संतुलित आहार के बारे में कितना जानती हैं आप ?

संतुलित आहार जिसे आजकल ‘बैलेंस्ड डाइट’ के नाम से ज्यादा आसानी से जाना जाता है, के बारे में हर महिला को जानना चाहिए। क्योंकि महिला की स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां सिर्फ  उसके अपने स्वास्थ्य के लिए ही फायदेमंद नहीं होतीं बल्कि उसका फायदा परिवार के हर सदस्य को मिलता है। ठीक इसी तरह अगर महिला को संतुलित आहार के बारे में नहीं पता तो इसका नुकसान सिर्फ  उसे व्यक्तिगत स्तर पर नहीं होता बल्कि इसकी कीमत पूरे परिवार को चुकानी पड़ती है। इस सबके बाद मुझे मालूम है आप क्या कहेंगी? लेकिन आपके कहने को मैं नहीं मानूंगी बल्कि इस इस क्विज में हिस्सेदारी से हासिल आपके अंकों से जानूंगी कि वाकई आप संतुलित आहार यानी बैलेंस्ड डाइट के बारे में कितना जानती हैं? तो आइये परखते हैं।
1. एक सक्रिय मां को हर दिन औसतन कितनी कैलोरी चाहिए होती है?
क- 1000 से 1500 कैलोरी प्रतिदिन
ख- 1200 से 1600 कैलोरी प्रतिदिन
ग- 1800 से 2200 कैलोरी प्रतिदिन
2. आराम या व्यायाम करते समय महिलाओं की कैलोरी बर्न का गणित पुरुषों से किस प्रकार भिन्न होता है?
क- पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कैलोरी बर्न धीमी होती है।
ख- पुरुषों की तुलना में महिला में कैलोरी बर्न ज्यादा तेजी होती है।
ग- यह किसी भी महिला की लाइफ स्टाइल पर निर्भर करती है।
3. महिलाओं को पुरुषों की तुलना में आयरन की ज्यादा जरूरत क्यों होती है?
क- क्योंकि वे कम एक्सरसाइज करती हैं।
ख- कयोंकि उन्हें गर्भ में बच्चे को पालना होता है।
ग- क्योंकि महिला को स्तनपान कराना होता है।
4. महिलाओं की डाइट में रोजाना कैल्शियम अनिवार्य क्यों होता है?
क- क्योंकि महिलाओं की हड्डियां कमजोर होती हैं, इसलिए उन्हें हर दिन कैल्शियम युक्त भेजन की जरूरत होती है
ताकि उनकी हड्डियां मजबूत रहें।
ख- क्योंकि महिलाओं को ऑस्टियोपोरोसिस रोग पुरुषों के मुकाबले ज्यादा आसानी से लग जाता है तो इसे रोकने के लिए।
ग- क्योंकि इससे दिल की गति को नियमित रखा जा सकता है।
5. संतुलित आहार या बैलेंस्ड डाइट में शामिल होता है-
क- साबुत अनाज, डेयरी उत्पाद, दूध दही और चावल
ख- चिकन, मछली, अंडा, सोयाबीन
ग- मौसमी फ ल, मटर, ओट, हरी सब्जियां
निष्कर्ष- अगर आपने सभी सवालों को ध्यान से पढ़ा है और यहां दिये गये हर सवाल के वैकल्पिक जवाबों में से सिर्फ उसी जवाब पर सही का निशान लगाया है, जिसे आप वास्तव में सही मानती हैं तो अब यह जानने के लिए तैयार हो जाइये कि आप बैलेंस्ड डाइट या संतुलित आहार के बारे में कितना जानती हैं?
क- अगर आपके कुल हासिल अंक 10 या इससे कम हैं तो आप संतुलित आहार के बारे में बहुत कम जानती हैं।
ख- अगर आपके हासिल अंक 10 से ज्यादा और 15 या 15 से कम हैं तो आप संतुलित आहार के बारे में बस ठीक ठाक जानती हैं। 
ग- अगर आपके हासिल अंक 15 से ज्यादा हैं तो आप संतुलित आहार के बारे में सब कुछ जानती हैं।
-इमेज रिफ्लेक्शन सेंटर