कैबिनेट मंत्री सरकारिया ने विद्यार्थियों को बांटे स्मार्ट फोन

राजासांसी, 26 सितम्बर - (हेर, खीवा) - मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा मतदान के समय नौजवानों के साथ किये वादे के तहत आज कैबनिट मंत्री सुखबिन्दर सिंह सुख सरकारिया द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) राजासांसी में करवाए समागम के दौरान विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन बांटे गए। इस मौके बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री सुखबिन्दर सिंह सुख सरकारिया ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा विद्या के मानक को ऊंचा उठाने के लिए हर तरह के प्रयास किये जा रहें हैं। केंद्र सरकार द्वारा पास किये खेती आर्डिनेंस की बात करते हुए उन्होंने कहा कि किसान विरोधी खेती आर्डिनेंस के विरोध में कांग्रेस सरकार किसानों के साथ कंधे से कंधा जोड़कर खड़ी होगी।