सरकारिया के आदेश पर गांवों को सील करने का काम जोरों पर

ओठियां, 09 अप्रैल - (गुरविन्दर सिंह) - कोरोना वायरस से बचाव के लिए कैबिनेट मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया द्वारा हलका राजासांसी के गांवों को दिए गए आदेश के तहत आज विधानसभा हलका राजासांसी के गांववासियों द्वारा गांवों को युद्ध स्तर पर सील किया जा रहा है। इसके तहत कई गांवों को सील कर दिया गया है।