लुधियाना में सरकारिया ने फहराया तिरंगा झंडा

लुधियाना, 26 जनवरी - (पुनीत बावा) - स्थानीय गुरू नानक स्टेडियम में गणतंत्र दिवस को समर्पित जिला स्तरीय समागम करवाया गया, जिसमें मुख्य मेहमान के तौर पर पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री जल स्रोत विभाग सुखबिन्दर सिंह सरकारिया पहुंचे और उन्होंने राष्ट्रीय तिरंगा झंडा फहराने की रस्म अदा की। उन्होंने परेड का मुआयना किया और मार्च के पास्ट से सलामी ली।