पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

नई दिल्ली, 27 सितंबर - पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का आज 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे। वहीं उनके निधन पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, 'जसवंत सिंह जी ने पूरी लगन के साथ हमारे देश की सेवा की। पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान। अटल जी की सरकार के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा और विदेश मामलों के विभाग में एक मजबूत छाप छोड़ी। उनके निधन से दुखी हूं।'