पठानकोट में 34 पॉजिटिव, 43 डिस्चार्ज, 3 की मृत्यु


पठानकोट 9 अक्टूबर (राजेन्द्र सिंह) स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज पठानकोट में 34 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी पुष्टि एसएमओ डॉक्टर भूपेंद्र सिंह ने की। उन्होंने बताया कि आज कोरोनावायरस से रिकवर होने के चलते 43 लोगों को छुट्टी देकर उनके घरों को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि तीन अन्य लोगों की कोरोनावायरस से मृत्यु होने के चलते पठानकोट जिला में करोना के कारण मरने वालों की संख्या 93 हो चुकी है।