जिला पटियाला के भाजपा प्रधान की रिहायश का आज किसान यूनियन करेगी घेराव 

नाभा,13 अक्तूबर - (अमनदीप सिंह लवली) - भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के ब्लाक प्रधान हरमेल सिंह तुंगा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा के जिला पटियाला दक्षिण से प्रधान सुरिन्दर गर्ग की रिहायश का मोदी मिल नाभा में आज 13 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक घेराव किया जायेगा। इसके साथ ही पक्का मोर्चा अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा, जब तक  पास किये बिल वापस नहीं होते और तब तक किसान जत्थेबंदियां बड़े स्तर पर संघर्ष जारी रखेंगी।