भाजपा युवा मोर्चा द्वारा कैप्टन और बिट्टू के खिलाफ प्रदर्शन 

लुधियाना, 15 अक्तूबर - (पुनीत बावा) - भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आज स्थानीय घंटा घर चौंक में पंजाब भाजपा के प्रधान अश्वनी शर्मा पर हुए हमले के रोष स्वरूप राज्य प्रधान युवा मोर्चा भानू प्रताप के निर्देश के अनुसार प्रदर्शन किया गया, भाजपाईयों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह और लोकसभा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला भी फूंका।