हरियाणा सरकार ने बढ़ाई गन्ने की कीमत

चंडीगढ़, 09 नवंबर - हरियाणा सरकार ने किसानों की मांग को देखते गन्ने की कीमत में 10 रुपए प्रति क्विंटल का विस्तार किया है। अब प्रदेश में गन्ने की कीमत 340 रुपए से बढ़ाकर 350 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है। इसकी जानकारी देते हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि यह कीमत देश में सबसे ज्यादा है।