बिहार जीत के बाद प्रधानमंत्री बोले, भाजपा का साइलेंट वोटर है नारी शक्ति

नई दिल्ली,11 नवंबर - बिहार विधानसभा चुनाव और विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनावों में भाजपा की जीत का जश्न दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में मनाया जा रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा के पास साइलेंट वोटर का ऐसा वर्ग है जो उसे बार-बार वोट दे रहा है, निरंतर वोट दे रहा है। ये साइलेंट वोट देश की माताओं बहनों के हैं, नारी शक्ति के हैं। ग्रामीण इलाकों से शहरों तक महिला वोटर ही भाजपा के साइलेंट वोटर का सबसे बड़ा समूह बन गया है। ये भाजपाई हैं, जिसके शासन में महिलाओं को सम्मान भी मिलता है और सुरक्षा भी मिलती है।