नाभा के गांव चट्ठे में बंदूक की नोक पर लाखों की लूट 

नाभा,17 नवंबर - (अमनदीप सिंह लवली) - हलका नाभा के गांव चट्ठे में प्रातःकाल चार अज्ञात लोगों द्वारा बलवंत सिंह के घर से बंदूक की नोक पर 1 लाख 75 हजार रुपए और 15 तोले सोना लूटकर फरार हो गए। चौकी इंचार्ज गलवट्टी मोहन सिंह द्वारा दी जानकारी के मुताबिक, बलवंत सिंह की टांग टूटी हुई है, जिस कारण वह चारपाई पर था और घर में उसकी धर्म पत्नी परमजीत कौर और नौकर पाखर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा प्रातःकाल साढ़े 5 बजे यह लूट की गई। लूट करने वाले चार अज्ञात लोगों के मुंह ढके हुए थे और उनके पास छोटा रिवाल्वर या पिस्तौल था, जिसको दिखाकर उन्होंने इस लूट को अंजाम दिया। पुलिस को इसकी जानकारी मिलने के उपरांत एसपी डी हरप्रीत सिंह हुंदल, डीएसपी राजेश छिब्बर थाना सदर के इंचार्ज हरभजन सिंह समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे और उन्होंने अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 392 के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस द्वारा अगली कार्यवाही जारी है।