हड़ताल के चलते आज बाधित रहेगा बैंकों में कामकाज

नई दिल्ली, 26 नवंबर - केंद्रीय श्रमिक संगठनों की एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते आज देशभर में बैंकों का कामकाज प्रभावित रहेगा। भारतीय मजदूर संघ को छोड़कर दस केंद्रीय श्रमिक संघों ने केंद्र सरकार की विभिन्न नीतियों के खिलाफ आज आम हड़ताल का आह्वान किया है।