संचार उपग्रह सीएमएस-01 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो प्रमुख के. सिवन ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

नई दिल्ली, 17 दिसंबरISRO चीफ ने PSLVC50 की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि अगले 4 दिनों में सैटेलाइट अपनी कक्षा में पहुंच जाएगा। इस सफलता का श्रेय उन्होंने इसरो टीम के सदस्यों को दिया। उन्होंने कहा कि इस महामारी के दौर में भी हम लोगों ने कड़ी मेहनत की है। ये पूरे देश के लिए गर्व करने का विषय है। ये भारत के स्पेस में बढ़ते कदमों का एक सफलतम उदाहरण है। वहीं एक दूसरे सैटेलाइट 'आनंद' पर भी कार्य जारी है, जल्द ही उसे लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा दो और सैटेलाइट लॉन्च करने की योजना पर इसरो टीम काम कर रही है। ये सभी कदम भारत के स्पेस में बढ़ती सफलता की ओर इशारा करता है।