राजपुरा में विधायक कम्बोज ने डाला वोट

राजपुरा,14 फरवरी - (रणजीत सिंह) - राजपुरा शहर में नगर कौंसिल चुनाव की वोटिंग को लेकर लोगों में पूरा उत्साह है। इसके चलते विधायक स. हरदयाल सिंह कम्बोज ने अपनी पत्नी गुरमीत कौर कम्बोज के साथ वोट का प्रयोग किया। इस मौके पर कम्बोज ने शहरवासियों को अपनी वोट का इस्तेमाल करने के लिए कहा।