महाराष्ट्र के पनवेल में वैक्सीनेशन का काम अस्थाई रूप से बंद

मुंबई, 08 अप्रैल - महाराष्ट्र में कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति जरूरत के मुताबिक नहीं हो रही है। इसके चलते मुंबई से सटे पनवेल में वैक्सीनेशन का काम अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा है कि वैक्सीन की नई खेप मिलने पर दोबारा वैक्सीनेशन का काम शुरु कर दिया जाएगा।