जगजीत सिंह नोनी नगर पंचायत लोहियां खास के प्रधान नियुक्त 

लोहियां खास, 19 अप्रैल (बलविन्दर सिंह विक्की) - नगर पंचायत लोहियां खास के अध्यक्ष पद के लिए हुए चयन के दौरान कांग्रेस पार्टी के साथ संबंधित जगजीत सिंह नोनी को प्रधान, सीमा डाबर उप-प्रधान और बलदेव सिंह को सीनियर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति के समय हलका शाहकोट के विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया विशेष तौर पर पहुंचे हुए थे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल की थाप पर नाचकर खुशी मनाते हुए मिठाई भी बांटी गई।