भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) ने सीएम खट्टर का फूंका पुतला 

टिकरी बॉर्डर(दिल्ली),17 मई - (कुलविन्दर सिंह निज़ामपुर) - हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा हरियाणा पुलिस से कल किसानों पर करवाए गए लाठीचार्ज के विरोध के तौर पर भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) ने आज किसानों-मज़दूरों और महिलाओं के साथ टिकरी बॉर्डर से लेकर पकौड़ा चौंक तक रोष मार्च निकालने के उपरांत सीएम खट्टर का पुतला फूंका।