बंगलूरू: दो लड़कियां कोविड शवों को दफनाने के लिए आईं आगे

बंगलूरू, 19 मई - कोरोना के संकटकाल में बंगलूरू से दिल को छूने वाला मामला सामने आया है। बंगलूरू की दो लड़कियां कोविड मरीजों के शवों को जलाने और दफनाने के लिए आगे आई हैं। लड़कियों का कहना है कि हमारा परिवार कोविड राहत कार्य कर रहा है। हमें वहां से प्रेरणा मिली और अब हम ये काम कर रहे हैं।