परगट सिंह ने मुख्यमंत्री कैप्टन के नेतृत्व में चुनाव लड़ने पर जताया नुक्सान होने का डर 

चंडीगढ़, 24 मई - (सुरिन्दरपाल सिंह) - जालंधर कैंट हलके के विधायक परगट सिंह ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ने पर कांग्रेस के नुक्सान होने का डर जताया है। परगट सिंह ने अपनी ही सरकार के खिलाफ कांग्रेसी विधायक सुरजीत सिंह धीमान के बयान का समर्थन भी किया। हालांकि, परगट सिंह सुनील जाखड़ के बारे तीखी टिप्पणी करने से गुरेज़ करते रहे।