मिल्खा सिंह के निधन से खेल जगत और दुनिया को लगा बड़ा सदमा - हरियाणा के खेल मंत्री

चंडीगढ़,19 जून - हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा, “मिल्खा सिंह जी के निधन की खबर से खेल जगत सहित पूरे देश और दुनिया को एक बहुत बड़ा सदमा लगा है। मैं उनके परिवार के प्रति दुख प्रकट करता हूं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।”