मिल्खा सिंह की याद में किसान संयुक्त मोर्चा द्वारा मैराथन का आयोजन

गाज़ीपुर, 04 जुलाई - किसान संयुक्त मोर्चा ने 'फ्लाइंग सिख' मिलखा सिंह की याद में किसान-मज़दूर मैराथन का आयोजन किया। राकेश टिकैत ने बताया कि मिल्खा सिंह बड़े खिलाड़ी थे इसलिए उनकी याद में आज हम दौड़ लगा रहे हैं। इस मैराथन से उनके परिवार को एक संदेश जायेगा कि आज भी उन्हें याद किया जाता है।