जालंधर के गुरू गोबिन्द सिंह एवेन्यू के नज़दीक मिला अज्ञात शव

जालंधर, 22 जून - जालंधर के गुरू गोबिन्द सिंह एवेन्यू के नज़दीक एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पैदल जा रहे लोगों ने अचानक सड़क पर शव पड़ा देखा और बाद में पुलिस को सूचित किया। मामला कत्ल का लग रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।