दरबार साहिब का मॉडल पंजाबी बाग में से तुड़वाने के बाद सिरसा ने किया संगत का धन्यवाद 

अजीत ब्यूरो, 22 जून - मनजिन्दर सिंह सिरसा ने पंजाबी बाग में बनाया गया दरबार साहिब का मॉडल तुड़वा दिया है | जिसके बाद ट्वीट करके उन्होंने संगत का धन्यवाद किया | इसके साथ ही उनका कहना था कि यह प्रतिकृति सिख शिष्टाचार के खिलाफ थी क्योंकि दरबार साहिब कोई सैर-सपाटा स्थान नहीं है जिसको दुहराया जाये |