राज्यभर में फिर सक्रिय हुआ मानसून, बदरीनाथ-यमुनोत्री हाईवे बंद

देहरादून,12 जुलाई - लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर राज्य में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञानियों का ऐसा कहना है। वहीं मानसून फिर सक्रिय होने से मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम विज्ञानियों ने बारिश की संभावना जताई है। आज देहरादून सहित अधिकतर इलाकों में रुक-रुक कर बारिश जारी है। यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे मलबा आने से बंद हो गया हो गया है। यमुनोत्रीधाम सहित यमुनाघाटी में रविवार मध्य रात्री से हो रही लगातार बारिश यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह मलबा बोल्डर आने से बंद हो गया है।