शिक्षा विभाग द्वारा 4 जिलों के नये जिला शिक्षा अधिकारी (एलिमेंट्री) तैनात

नूरपुरबेदी, 14 जुलाई - (हरदीप सिंह ढींडसा) - पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के चार जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों (एलिमेंट्री) की नई  तैनाती की गई है। शिक्षा सचिव श्री कृष्ण कुमार द्वारा जगविन्दर सिंह को फतेहगढ़ साहिब, मदन लाल शर्मा को गुरदासपुर, शिवराज कपूर को फरीदकोट और कुलविन्दर सिंह को बरनाला का जिला शिक्षा अधिकारी एलिमेंट्री नियुक्त किया गया है |