उल्लू टीवी के सीईओ के खिलाफ महिला के यौन शोषण का मामला दर्ज 

मुंबई, 06 अगस्त - अश्लील फिल्म प्रकरण में मुंबई पुलिस का शिकंजा अन्य लोगों पर भी कसता जा रहा है। राज कुंद्रा के बाद अब मुंबई पुलिस ने उल्लू टीवी के सीईओ पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने फिल्म प्रोडक्शन कंपनी उल्लू डिजिटल प्रा. लि. के सीईओ विभु अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक महिला के यौन शोषण के आरोप में ये मामला दर्ज हुआ है। कंपनी की कंट्री हेड अंजली रैना के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है।