अब एक्ंिटग के लिए उत्साहित नहीं होती काजोल

बॉलीवुड 
के संदर्भ में देखे,तो अभिनेत्री काजोल होने का मतलब निकालना बहुत कठिन होता है। इसके कई कारण है। पहला,47 की इस उम्र में आज भी वह अपने ढंग से फिल्में करती है। दूसरा,शादी के कई साल बाद भी उन्हें लेकर आज भी नई फिल्माें की योजना बनती और बिगडती रहती है। तीसरा,सबसे बड़ी वजह यह कि वह अपने करियर के शुरू से ही फिल्मी सम्मोहन में ज्यादा छटपटाती नजर नहीं आई। हर फिल्म उन्होने अपने मूडी अंदाज में किया। शाहरुख के साथ उनकी सुपरहिट जोड़ी का क्रेज हमेशा बना रहा। इसके चलते इस जोड़ी की फिल्मों की घोषणा हमेशा कागजों में होती रहती है। मगर खुद उन्होने ऐसी घोषणाओं को बिल्कुल तवज्जो नहीं दिया। अब जैसे कि हाल ही में दबे-छिपे तरीके से यह खबर आई है कि राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म में फिर यह जोड़ी काम करेगी। पर जब तक काजोल की सहमति नही आती है। उनके मूड का क्या भरोसा । अब जैसे कि हाल में उन्होने बहुत अनमने ढंग से फिल्म त्रिबंगा की शूटिंग शुरू कर दी है। उनके करीबी मानते है कि अब काजोल का मन एक्टिंग को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं होता। असल में विवाह के बाद से ही धर-परिवार में उनका ज्यादा मन रमने लगा था।