असम में धान के खेत में मृत पाया गया एक छह वर्षीय हाथी 

गोलपाड़ा, 17 अक्टूबर - असम के गोलपाड़ा जिले में धान के खेत में एक हाथी मृत पाया गया है। राज्य के पर्यावरण मंत्री ने जानकारी देते कहा कि कन्याकुची रिजर्व फॉरेस्ट के अधिकार क्षेत्र में शांतिपारा में एक धान के खेत में छह वर्षीय हाथी मृत पाया गया है।