टिकरी बॉर्डर के पास एक डंपर ट्रक ने कुचली किसान महिलाएं, 3 की मौत, 2 जख्मी 

मानसा, 29 अक्तूबर - (बलविन्दर सिंह धालीवाल) - आज प्रातःकाल दिल्ली के टिकरी बार्डर पर तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने 3 किसान महिलाओं को कुचल दिया। 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 और महिलाएं जख्मी हो गई। यह सभी महिलाएं मानसा जिले की रहने वाली हैं। जख्मी महिलाओं को रोहतक के पीजीआई अस्पताल में लेजाया गया हैं।