गुणों की खान

पपीता प्राय: सभी जगह आसानी से पाया जाने वाला एक मधुर, स्वादिष्ट, रुचिकर, सदाबहार फल है। यह अपने अंदर गुणों का भंडार समेटे हुए है। विटामिन ’ए‘ की प्रचुर मात्रा होने के कारण यह आंखों के लिए अत्यंत लाभकारी है। इसके अतिरिक्त यह कई अन्य रोगों से भी लड़ने की क्षमता हमारे शरीर को प्रदान करता है। आइये इसके गुणों को जानने का प्रयास करें।
वैज्ञानिक शोधों से यह पता चलता है कि इसमें विटामिन ’सी‘ की मात्रा 60 से 140 मि.ग्रा. प्रति 100 ग्राम होती है। इसके अलावा इसमें विटामिन बी1 और बी2 भी पाया जाता है। इसमें पाया जाने वाला ’पॅपेइन‘ नामक तत्व भोजन को सही ढंग से पचाने में मदद करता है जिससे भोजन के प्रति रुचि बढ़ती है।
३ पपीते के नियमित सेवन से दस्त और पेशाब साफ होता है और कब्ज की शिकायत दूर होती है।
३ कच्चे पपीते का रस यदि खाज-खुजली दाद पर लगाया जाए तो जल्द आराम मिलता है।
३ चेहरे पर कच्चे पपीते के गुद्दे को यदि नियमित रूप से लगाया जाए तो कील-मुंहासे झाइयां, और दाग-धब्बे का सफाया हो जाता है और त्वचा लावण्यमयी हो जाती है।
३जीरा, कालीमिर्च और सेंधा नमक के साथ इसका सेवन करने से यकृत-प्लीहावृद्धि संबंधी विकार दूर होते हैं।
३ पपीते में पाये जाने वाले विविध एंजाइम कैंसर के खतरे को कम करते हैं।
३ रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने से कब्ज दूर होता है जिससे बवासीर में आराम मिलता है।
३ कच्चे पपीते के रस के सेवन से पेट के कीड़े नष्ट होते हैं। 
(स्वास्थ्य दर्पण)